चारधाम यात्रा के लिए यलो अलर्ट जारी, ज्यादातर इलाकों में बारिश से गिरा तापमान

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में मंगलवार को दिनभर बादल मंडराने के साथ ही ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बुधवार को चारधाम यात्रा मार्ग पर कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने और तेज बौछारें पड़ने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाये रह सकते हैं।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में सतर्कता बरतने की सलाह मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, उत्तराखंड में आज भी मौसम बदला हुआ रह सकता है। चारधाम यात्रा मार्ग पर कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने और तीव्र बौछारें पड़ने की संभावना है। खासकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। कई इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Date : 11-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.