आज से रामनगर में उत्तराखंड की महिला ओपन टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है,जिसमे प्रतिभाग के लिए उत्तराखंड के अलग अलग जिलों से महिलाएं रामनगर पहुँची है.बता दें कि आज से रामनगर के कानियां ग्राउंड में 3 दिवसीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज हो चुका है.
जिसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत,पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी,सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, ग्राम प्रधान सुनीता घुघत्याल ने संयुक्त रूप से किया. वहीं इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजक भपेंद्र सिंह खाती ने बताया कि इस बार 8 टीमें इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं.साथ ही आपको.

बता दें कि उत्तराखंड स्तर के इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के प्रख्यात वॉलीबॉल खिलाड़ी स्वर्गीय महेश चंद जोशी की स्मृति में पिछले 8 वर्षों से रामनगर के कानियां क्षेत्र के ग्राउंड में किया जा रहा है.