अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट विकास खंड के जंगलों में बीते दो दिन से आग लगने से लाखों की वन संपदाऍ जलकर राख हो गई| इस घटना के बाद गांव की महिलाओं व बच्चों ने आग को बुझाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाई | पहाड़ों में गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग धधकने लगी है जिससे लाखों की वन संपदा जलकर राख हो रही है वही आग पर काबू पाने वाला वन विभाग हर साल खुद को सक्षम बनाने की बातें तो करता है | लेकिन विभाग की योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पाती है | अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट विकास खंड के ग्राम बैरती के तोक भगतौला में जंगल में बीते दो दिन से जंगल आग की लपटों से घिरा हुआ है | साथ ही आग धीरे धीरे पूरे जंगल को अपने चपेट में लेते जा रही थी और रिहायशी इलाके की ओर तेजी से बढ़ रही थी | इस घटना के चलते गांव की महिलाओं और बच्चों ने मिलकर…. आग बुझाने का प्रयास किया | सीमित संसाधनों में कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में कामयाब हुए | लेकिन वन विभाग से न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी यहां पहुंचा और न ही वन विभाग की आग बुझाने वाली टीम दूर दूर तक नजर आई | जिसको लेकर महिलाओं का कहना है कि जिस तरह से जंगलो में आग लग रही है, इससे उनके चारा वाली जगहें खत्म हो जाएंगी, प्राकृतिक धारे-नौले सूख जाएंगे और इससे गांव के जानवर भूखे मर जाएंगे। वन विभाग को आग बुझाने के लिए ठोस पहल करनी चाहिए।
Date : 10 अप्रैल 2022
penned by Reeta joshi