खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से महिला झुलसी, जानिए कैसे हुआ हादसा

By New31 Uttarakhand

कोतवाली हरिद्वार क्षेत्र के सप्त ऋषि चौकी के पास स्थित झुग्गियों के एक घर में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई | आग की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह से झुलस गई | वहीं, पत्नी को बचाने के चक्कर में पति का हाथ भी झुलस गया | महिला को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है |

जानकारी के मुताबिक, सप्त ऋषि चौकी के पास एक बड़ी झुग्गी बस्ती है. इसमें ज्यादातर लोग रिक्शा चलाकर अपना गुजर-बसर करते हैं | वहीं, बस्ती में दीपक अपने परिवार के साथ रहते हैं | गुरुवार देर रात वह 5 किलो का गैस सिलेंडर लेकर घर गए थे |  जहां अभी वह घर के बाहर अपने बच्चों के साथ ही बैठे थे कि अंदर से चीखने चिल्लाने की आवाज आई | अंदर उनकी पत्नी कविता आग की लपटों से घिरी हुई थी | उन्होंने तत्काल उसके ऊपर कपड़ा डाल आग बुझाई और उसे अस्पताल लेकर आए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है | चिकित्सकों के मुताबिक, महिला 50 प्रतिशत तक जली हुई है, जबकि उसके पति के दोनों हाथ जल गए हैं |

Date : 27-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.