थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत, गेहूं की मढ़ाई करते समय हुआ हादसा

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के जिला अल्मोड़ा के गांव सोमेश्वर में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें खेत में काम कर रही एक महिला थ्रेशर मशीन की चपेट में आ गयी। इस दौरान थ्रेशर की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है | आज महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

दरअसल, सोमेश्वर के तहसील के चनौदा गांव की रहने वाली महिला दीपा देवी पत्नी अशोक सिंह भाकुनी उम्र 35 वर्ष खेत में थ्रेशर मशीन में गेहूं की मड़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी साड़ी थ्रेशर मशीन के साफ्ट में जा फंस गई। जिसकी वजह से मशीन ने महिला को अपनी ओर खींचा, जिससे उसके सिर, हाथ पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अल्मोड़ा मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतका दीपा देवी के पति अशोक सिंह भाकुनी हिमांचल प्रदेश के पठानकोट में होटल में नौकरी करते हैं। उनके दो बच्चे जिनमें एक 11 वर्षीय पुत्र तथा 9 वर्षीय पुत्री है। इस घटना के बाद दीपा के परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।

इस खबर की अधिक जानकारी के लिए हमारे चैनल पर देखे –

Date : 1-मई-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.