काशीपुर में महिला ने एटीएम पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने पत्थर मारकर तोड़ा एटीएम का शीशा

By New31 Uttarakhand

काशीपुर में आज अचानक एक महिला ने रतन सिनेमा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के बराबर में लगे एटीएम में पत्थर मारकर उसका शीशा तोड़ दिया, बता दे की घटना के सामने आने के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया.

दरअसल काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां में गौसिया मस्जिद के पास रहने वाली शबनम उर्फ शबाना पत्नी साबिर का बैंक ऑफ बड़ौदा की रतन सिनेमा रोड स्थित शाखा में बचत खाता है।और वर्तमान में उसके खाते का बैलेंस शून्य है। वहीं शाखा मैनेजर श्रवण लाल जाट ने बताया कि आज दोपहर में 11 बजे से 12 बजे के बीच में शबनम नाम की यह महिला हाथ में डंडा लेकर ब्रांच में दाखिल हुई जिसके बाद बैंक के सुरक्षा गार्ड ने शबनम से डंडा छीन लिया, और उसके बाद उसने बैंक स्टाफ के साथ गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया और गुस्से से आगबबूला होते हुए 12 बजे के आसपास बैंक की शाखा से बाहर गई और बाहर से एक ईट उठाकर बराबर में लगे एटीएम के शीशे पर दे मारी,जिससे एटीएम का शीशा टूटकर चकनाचूर हो गया

.साथ ही आपको बता दे की महिला ने आसपास के दुकानदारों समेत अन्य लोगों को भी परेशान करना शुरू कर दिया। वहीं इस घटना की सूचना तुरंत ही काशीपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया गया, उन्होंने कहा कि उक्त महिला का कहना था कि उसके खाते में पैसा है उसको उसका पैसा वापस कर दिया जाए जबकि उसके खाते में बैलेंस शून्य है। वही बैंक प्रबंधन पूरे मामले में तहरीर देने की तैयारी कर रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.