महिला ने दुकान से चोरी किए कपड़े, सीसीटीवी कैमरे में  कैद हुई महिला

By New31 Uttarakhand

बागेश्वर में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिले में लगातार चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहें हैं | जिले में कुछ दिनों पहले जहां शनि मंदिर में एक मूर्ति चोरी होने का मामला सामने आया था, तो वहीं अब एक महिला कपड़े चोरी करते हुए देखी गई है | दरअसल जिले में देवेंद्र बिष्ट नाम के एक व्यक्ति की कपडे की दुकान में कल किसी महिला के कपड़े चोरी करने का मामला सामने आया था | महिला के कपड़े चोरी करते हुए वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसको लेकर पुलिस ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है | इस दौरान व्यापार मंडल ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले में कार्रवाई करने की अपील की हैं |

Date : 30-अप्रैल-2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.