क्या खत्म होगा जंतर-मंतर का आंदोलन? CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा, सरकार ने की बड़ी अपील

By New31 Uttarakhand

परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के बीच सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच पहली औपचारिक बातचीत हुई। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि रविवार सुबह प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार से बातचीत का प्रस्ताव आया, जिसके बाद सुबह 11:50 बजे से दोनों पक्षों के बीच चर्चा शुरू हुई। उन्होंने कहा कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें प्रतिनिधिमंडल के साथ पहले मौखिक चर्चा की गई और शाम करीब 4 बजे प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से जुड़ा लिखित ज्ञापन भी सौंपा।

जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों की बात गंभीरता से सुनी है। उन्होंने सभी प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। गौरतलब है कि CJP और आंदोलनकारी छात्र लंबे समय से परीक्षा अनियमितताओं, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई यह पहली औपचारिक वार्ता आंदोलन के लिहाज से एक अहम कदम मानी जा रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.