वर्ष 2014 से हर पांच साल के बाद चुनावों और बीजेपी के संगठन में बदलाव का सिलसिला चलता रहा है। दरअसल जब पार्टी चुनाव जीतकर सत्ता में आती है तो मौजूदा अध्यक्ष को मंत्री बनाया जाता है। और फिर पार्टी अध्यक्ष का पद नए नेता को दे दिया जाता है। हालाकि अब तक ये अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे ताकतवर नेता अमित शाह के करीबी और विश्वासपात्र रहे हैं। लेकिन अब ये चर्चा का विषय बना हुआ है की भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद अब ये पद किसे मिलता है।
आपको बता दे 18वीं लोकसभा के चुनाव में एनडीए की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए। साथ ही रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री पद की शपथ भी दिलाई। वही पीएम मोदी के साथ ही 30 कैबिनेट मंत्री, 5 नेताओं ने राज्य मंत्री यानी स्वतंत्र प्रभार के रूप में और 36 नेताओं ने राज्य मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ली। हालाकि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। इसीलिए अब सवाल ये उठरा है कि अब बीजेपी की अध्यक्षता कौन करेगा, किसके हाथों में इसकी कमान जाएगी।