कहां गुमनाम हैं फिल्मों के ‘संस्कारी पिता’ Alok Nath?

By New31 Uttarakhand

कभी बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में ‘संस्कारी बाबूजी’ के नाम से पहचान बनाने वाले अभिनेता Alok Nath आज लाइमलाइट से काफी दूर हैं। ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘विवाह’, ‘मैंने प्यार किया’ और कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में पिता की भूमिका निभाकर घर-घर में मशहूर हुए आलोक नाथ का करियर 2018 में आए #MeToo आंदोलन के बाद विवादों में घिर गया। टीवी राइटर-प्रोड्यूसर ,समेत कई महिलाओं ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिन्हें आलोक नाथ ने हमेशा नज़र अंदाज किया। आरोप लगने के बाद हर कोई हैरान रह गया क्योंकि उन्हें एक ‘संस्कारी’ एक्टर के तौर पर जाना जाता था।

हाल ही में एक इंटरव्यू में आलोक नाथ के बारे में बात करते हुए बताया कि इस सीनियर एक्टर ने खुद को फिल्म इंडस्ट्री से दूर कर लिया है। यह भी बताया गया कि आलोक नाथ अब एक शांत और एकांत जिंदगी जी रहे हैं और शायद ही कभी घर से बाहर निकलते हैं। बताया जाता है कि उन्हें अभिनय के कई प्रस्ताव मिले, लेकिन उन्होंने ज्यादातर ऑफर ठुकरा दिए और शांत जीवन जीना पसंद किया। हालांकि, उनके प्रशंसक अब भी उन्हें बॉलीवुड के सबसे यादगार ‘ऑनस्क्रीन पिता’ के रूप में याद करते हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.