उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है | मौसम विज्ञानं केंद्र ने राज्य के कई जिलों में हलकी से मध्यम बारिश की संभावना जताई है | वहीँ आने वाले दिनों में तेज़ बारिश और ओलावृष्टि होने की भी आशंका जताई है | उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है | मौसम विभाग ने शुक्रवार से चार मई तक राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की से हल्की या कहीं हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है | हालांकि, अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी और मैदानी क्षेत्रों में 39 से 40 डिग्री तो पर्वतीय क्षेत्रों में 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की संभावना है | शुक्रवार के लिए राज्य में सामान्य से अत्यंत अधिक तापमान का रेड अलर्ट भी है |
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा |वहीँ शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है | वहीं, एक और दो मई को भी पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रहेगी | इसके बाद अगले दो दिनों में बारिश में वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया गया है | मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 30 अप्रैल और एक मई को पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि, बिजली चमकने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट है | वहीँ एक मई को राज्य में एक ओर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के उत्तर पश्चिम क्षेत्र से प्रभावी होने की पूर्वानुमान लगाया गया है |
Date : 29-अप्रैल-2022
Penned by Reeta Joshi