Weather Update: होली से पहले इन इलाकों में चढ़ेगा पारा, IMD का पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी का अनुमान

By New31 Uttarakhand

दिल्ली- होली से पहले मौसम करवट बदलने लगा है। देश भर के ज्यादातर राज्यों में गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है….वही मौसम विभाग के अनुसार, देश के ज्यादातर राज्यों में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा।। हालांकि, IMD ने पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की वर्षा और बारिश की संभावना जताई है।

पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी व बारिश का अनुमान

जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। IMD के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले पांच दिनों के दौरान हल्की बर्फबारी और बारिश कुछ एक स्थानों पर देखने को मिल सकती है.

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

आपको बता दें की अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब हरियाणा समेत कई राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में अगले चार दिनों के दौरान हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर कल को हल्की बारिश की IMD ने संभावना जताई है…वही मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के राज्यों को लेकर बताया कि कर्नाटक में तापमान बढ़ेगा आज भी कर्नाटक में ग्रीष्म लहर की स्थिति के जारी रहने की संभावना है। साथ ही उत्तरी केरल के कई जिलों में अगले कुछ दिन तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.