उत्तराखंड में मौसम का कहर, 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रौद्र रूप धारण कर लिया है। भारतीय मौसम विभाग ने 19 और 20 जुलाई के लिए राज्य के 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अत्यंत भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। रेड अलर्ट वाले जिलों में देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर शामिल हैं। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 21 जुलाई तक पूरे उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।स्थिति को देखते हुए राज्य प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। राहत और बचाव दलों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.