हल्द्वानी के गौजाजाली क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी | जानकारी के मुताबिक अधेड़ देर रात खाना खाने के बाद गर्मी से परेशान होकर हवा खाने ट्रेन के पटरी पर बैठ गये , कम सुनने की वजह से वह भाग नहीं पाए। इस दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन ने उसको चपेट में ले लिया, जहां कटने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी । पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया ।
बताया जा रहा है कि कुली गांव, थाना गंगोलीहाट निवासी 55 वर्षीय होशियार राम पुत्र दौलत राम डेढ़ माह पहले उत्तरी गजाली बिचली में अपने बेटे के यहां आए थे। स्वजनों के मुताबिक रात 10:30 बजे होशियार ने खाना खाया। इसी बीच बिजली चली गई । गर्मी से परेशान होशियार हवा खाने के लिए रेलवे की पटरी पर जाकर बैठ गए। तभी ट्रेन आ गई। स्वजनों ने उन्हें हटने का इशारा किया। इससे पहले ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
Date: 24-अप्रैल-2022
Penned by Reeta joshi