ओखलकंडा ब्लाक के ग्राम गनियारी के रहने वाले चंदन सिंह गोनिया की हत्या का खुलासा नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को हल्द्वानी स्थित बुद्ध पार्क में जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लापरवाही का आरोप लगाया वही, एसएसपी से मिलने जा रहे ग्रामीणों को रोकने पर उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई हालांकि बाद में पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर ग्रामीण 15 का अल्टीमेट देकर चले गए।
चंदन हत्याकांड का क्या है पूरा मामला-
जानकारी के मुताबिक चंदन 1 जून अपनी पत्नी को ससुराल से लेने जा रहा था लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंचा उसके बाद 6 जून को उसका शव ससुराल के पास के ही गांव डूंगरी में मिला वही परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है मामले की शुरुआत में राजस्व पुलिस ने जांच की थी लेकिन मामले की गंभीरता और ग्रामीणों के दबाव के चलते यह मामला सिविल पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया अब तक मामले का खुलासा नहीं किया गया है और साथ ही ग्रामीणों की नाराजगी आए दिन बनी हुई है वही चंदन की पिता शिवराज सिंह मां मोहिनी देवी और चाचा पान सिंह ने पुलिस पर कार्यवाही में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया प्रदर्शन में पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी गजेंद्र गोनिया मदन गोनिया नरेंद्र गौनियाल सुरेश गुनिया गुनिया प्रकाश मटियाली दीपक मेवाड़ी हरीश मेहरा भगवान कोनिया कुंदन कोनिया पान सिंह वालिया आदि मौजूद रहे।
इस मामले में एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि इस पुरे मामले की छानबिन गंभीरता से की जायगी पुलिस लगातार मामले की छानबिन में जुटी हुई है और अब पुलिस तीन संदिग्ध लोगो का पॉलीग्राफ टेस्ट कर रही है जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जायगा।
Date – 27. 07. 2022
Pennde By – Pooja Bhatt