फिल्मों में जिस तरह थलपति विजय स्क्रीन पर अन्याय के खिलाफ एक्शन लेते नजर आते थे, अब वही अंदाज़ राजनीति में भी दिखाई दे रहा है।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनते ही सी. जोसेफ विजय लगातार जनता के हित में बड़े और सख्त फैसले ले रहे हैं। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उन्होंने ‘सिंगप्पन’ नाम की विशेष पुलिस टास्क फोर्स लॉन्च की है। तमिल में ‘सिंगप्पन’ का मतलब होता है ‘शेरनी’।
चेन्नई के राजारथिनम स्टेडियम में इस फोर्स का शुभारंभ करते हुए विजय ने साफ संदेश दिया कि महिलाओं को परेशान करने वालों के लिए अब कोई नरमी नहीं होगी। अपराधियों के खिलाफ तेज और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इतना ही नहीं, विजय ने भारत में पहली बार तमिलनाडु में ड्रोन पेट्रोलिंग शुरू करने की भी घोषणा की है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा मजबूत होगी।सिनेमा के हीरो से लेकर राजनीति के मुख्यमंत्री तक, विजय का यह नया अवतार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है