Uttarakhand Weather Update: मैदान से लेकर पहाड़ तक गिरा पारा, कांपे लोग, इन जगहों पर हो सकती है बर्फबारी

By New31 Uttarakhand

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड है. कई हिस्सों में पारा माइनस में चला गया है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हाड़ कंपाने वाली ठंड से अभी राहत नहीं मिलने वाली है. पहाड़ी राज्यों में भीषण शीत लहर जारी है. बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया.

उत्तराखंड में वैसे तो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बिल्कुल नहीं है, लेकिन मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान गिरने से लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है। राज्य के मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में जहां पिछले कई दिनों से शीतलहर जारी है और कोहरे का जबरदस्त असर दिखाई दे रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता जम्मू कश्मीर और लद्दाख जैसे राज्यों में अधिक रहेगी। इसका थोड़ा बहुत असर उत्तराखंड में भी दिखाई देगा और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.