Uttarakhand Weather: 23 से 26 जनवरी तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का अनुमान, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए किया अपडेट जारी

By New31 Uttarakhand

उत्तर भारत में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है…बता दें कि आने वाले कुछ दिनों में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऐसा होने की संभावना कम है.. दरअसल, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए अपडेट जारी किया है..बता दें कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने के चलते तीन जिलों में बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में 20 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है… वहीं, 23 से 26 जनवरी तक पूरे उत्तराखंड में जोरदार बारिश के साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता देखने को मिल रही है। अगले चौबीस घंटे में ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में जहां शीतलहर के साथ घना कोहरा छाने संभावना है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी हो सकती है, जो बीस जनवरी तक जारी रहेगी।

वहीं, 23 जनवरी से अगले चार दिन मैदान से लेकर पहाड़ तक जोरदार बारिश के साथ ही उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.