Uttarakhand Weather: अगले 24 घंटे पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड

By New31 Uttarakhand

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 35 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अगले चौबीस घंटे में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है।

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तरकाशी, चमोली ,बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अगले चौबीस घंटे में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। ऐसा होता है तो मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी दून में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.