Uttarakhand Paper Leak: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षा में धांधली करने वालों के नाम सार्वजनिक किए।

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षा में धांधली करने वाले अभ्‍यर्थियों के नाम सार्वजनिक कर दिए गए हैं। इनमें 44 नाम पटवारी लेखपाल परीक्षा 2022 में शामिल अभ्‍यर्थियों के हैं। 12 नाम संयुक्‍त कनिष्‍क अभियंता परीक्षा 2021 के अभ्‍यर्थियों के हैं।

हरिद्वार और उसके आसपास के क्षेत्रों के अधिकांश अभ्यर्थी
इनमें से अधिकांश अभ्यर्थी हरिद्वार के बताए जा रहे हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के हरिद्वार स्थित मुख्यालय के दो अनुभाग अधिकारियों के इस में लिप्त होने की वजह से और ज्यादातर हरिद्वार और उसके आसपास के इलाकों में परीक्षा प्रश्नपत्र इनके द्वारा लीक किए गए थे। इसलिए माना जा रहा है कि इस कारण ही हरिद्वार और उसके आसपास के क्षेत्रों के अधिकांश अभ्यर्थी इस सूची में शामिल हैं।

15 दिनों के भीतर पक्ष रखने को कहा
आयोग ने इन सभी को नोटिस भेजकर 15 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा है। ‌ ठोस जवाब न मिलने या फिर आयोग के उनके जवाब से संतुष्ट न होने पर इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.