उत्तराखंड के सांसद का फ़टी जीन्स पर बड़ा बयान, कहा यह हमारी संस्कृति नहीं

By New31 Uttarakhand

फटी जींस पर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्मंत्री तीरथ रावत ने एक बार फिर फटी जींस को लेकर अपना बयान दिया है | पूर्व मुख्मंत्री ने कहा कि फटी जींस पहनना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है | यह भारतीय संस्कृति को पतन की ओर ले जा रहा है, साथ ही उन्होंने कहा कि फटी जींस वाले बयान पर कई लोगों ने उनका खूब समर्थन भी किया, जिसकी उन्हें बहुत खुशी है |

पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर से फटी जींस पर बयान दिया है | तीरथ सिंह रावत ने कहा फटी जींस पहनना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है | उन्होंने कहा ये भारतीय संस्कृति को पतन की ओर ले जा रहा है | उन्होंने उनके फटी जींस वाले बयान पर लोगों ने ट्वीटर और फेसबुक पर उनका खूब समर्थन किया | तीरथ सिंह रावत ने कहा मुझे इस बात की खुशी है कि भारतीय पहनावे को लेकर लोग मेरे समर्थन में आये हैं | अपने फटी जींस वाले बयान पर बोलते हुए तीरथ सिंह रावत ने कहा पहले के लोग अपने फट्टे पुराने कपड़ों को सिलते थे, लेकिन आज के युवा खुद अपने कपड़ों को कैंची से काट रहे हैं | तीरथ सिंह रावत ने कहा वे आज भी अपने बयान पर टिके हैं |  वे इस मामले पर गर्व महसूस करते हैं |  तीरथ सिंह रावत ने कहा फटा कपड़ा पहनना हमारी संस्कृति में है ही नहीं, तीरथ सिंह ने फटी जींस वाले बयान पर प्रतिक्रिया श्रीनगर गढ़वाल में दी | यहां तीरथ सिंह रावत ने धार्मिक संगठन इस्कॉन के कार्यक्रम में शिरकत कर कहा इस्कॉन देश भर में बेहतर कार्य कर रहा है, युवा इस धार्मिक संगठन के साथ जुड़ कर धर्म कर्म की बातें कर रहे हैं | बता दें हाल के दिनों में मुम्बई में न्यूज मेकर अचीवर अवॉर्ड के दौरान पूर्व मुख्य मंत्री तीरथ सिंह रावत को बेस्ट वर्किंग पॉलिटिशियन अवॉर्ड से नवाजा गया |

 बता दें तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री रहते हुए महिलाओं के कपड़ों पर टिप्पणी की थी,उनकी तरफ से फटी जींस वाले फैशन पर तंज कसा गया था | उन्होंने कहा था कि जब वो जहाज से एक बार उड़ान भर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि एक महिला अपने दो बच्चों के साथ बिल्कुल पास में ही बैठी थी, वो फटी हुई जीन्स पहनकर बैठी थी | मैंने उनसे पूछा कि बहनजी कहां जाना है, तो महिला ने जवाब दिया कि दिल्ली जाना हैं, उनके पति जेएनयू में प्रोफेसर हैं और वो खुद एनजीओ चलाती है | मैंने सोचा जो महिला खुद एनजीओ चलाती हो और फटी हुई जींस पहनी हो, वह समाज में क्या संदेश देती होंगी | जब हम स्कूलों में पढ़ते थे, तो ऐसा नहीं होता था |वहीं, तीरथ सिंह का ये बयान उनके कार्यकाल का सबसे विवादित बयान साबित हुआ था | महिला नेता और क्या बॉलीवुड, सभी ने एक सुर में उनके इस बयान की निंदा की थी |

Date : 16-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.