Uttarakhand:जोशीमठ के छात्रों के लिए शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला, बोर्ड परीक्षा केन्द्र चुनने की दी छूट

By New31 Uttarakhand

जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावित छात्र-छात्राओं की परेशानी देखते हुए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है. जोशीमठ के छात्रों को परीक्षा केंद्र चुनने की छूट दी जाएगी. इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं. जल्द ही प्रभावित छात्र-छात्राओं से परीक्षा केंद्र के लिए विकल्प मांगे जाएंगे.

छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र चुनने की छूट

आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने राहत कैंपों में रह रहे प्रभावित छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र चुनने की छूट देने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं… उन्होंने कहा कि भू-धंसाव से प्रभावित छात्रों को बोर्ड परीक्षा देने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें अपनी सुविधानुसार किसी भी शहर में परीक्षा केंद्र चुनने की छूट देने का निर्णय लिया गया है.

वही इसके लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सूची तैयार कर जल्द संबंधित बोर्ड के अधिकारियों को प्रभावित छात्र-छात्राओं का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.