Dream 11 Winner:वैसे तो जुआ, लोटरी या सट्टा खेलने की सलाह किसी को भी नहीं दी जाती है… इसके बारे में कहा जाता है कि जब हजारों लोग डूबते हैं तब जाकर किसी एक की किस्मत चमकती हैं..हालांकि क्रिकेट फेंटेसी लीग ड्रीम 11, माई इलेवन सर्किल से आए दिन युवाओं की किस्मत चमक रही है..

आपको बता दें कि पिछले आईपीएल के बाद पहाड़ के युवा लगातार Dream 11 में भाग लेकर करोड़पति बन रहे है… इससे पहले भी कई लोग करोड़पति बन चुके है। अब रूद्रप्रयाग निवासी रविन्द्र सिंह नेगी Dream 11 में करोड़पति बने है। जिसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।

रविन्द्र ने मुल्तान और लाहौर के बीच खेले गये मैच में 49 रूपये की राशि लगाई थी… जिसमें वह करोड़ पहले रैंक पर आये और करोड़पति बन गये…. टैक्स कटने के बाद उनके खाते में 70 लाख की धनराशि आयेंगी। करोड़पति बनने के बाद रविन्द्र सिंह काफी खुश नजर आये।
जानकारी के अनुसार रवींद्र नेगी का कहना है कि वो पिछले पांच साल या कहें कि करीब साल 2018 से ड्रीम 11 पर पैसे लगा रहे हैं… उन्होंने ये भी बताया कि वह अभी तक मोटा मोटा लगभग 15-20 हजार रुपया लगा चुके हैं… रवींद्र मानते हैं कि रिस्क लेकर टीम बनाने पर ही ड्रीम 11 पर जीत हासिल की जा सकती है। रवींद्र शहर में ही अपने पिता द्वारा खड़ा किया व्यवसाय संभालते हैं और जीती धनराशि से पिता को सपोर्ट करना चाहते हैं।