उत्तराखंड बोर्ड का परिणाम आएगा जून के दूसरे सप्ताह में, जानिए इस बार  कितने छात्रों ने दी परीक्षा

By New31 Uttarakhand

 

उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम जून के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। इस बार हाईस्कूल में एक लाख, 29 हजार, 784 और इंटरमीडिएट में एक लाख, 13 हजार,166 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। तीसरे चरण में परीक्षा परिणाम तैयार करने का कार्य शुरू किया जा रहा है। विदित रहे कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की कापियों का मूल्यांकन कार्य केंद्रों पर खत्म हो गया है। कापी के प्राप्तांक परीक्षकों की ओर से ओएमआर शीट यानी ब्लैंक अवार्ड में अंकित किए गए हैं। यह ब्लैंक अवार्ड उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद कार्यालय में बीते मंगलवार से जमा होने शुरू हो गए हैं। जिनके आधार पर परिषद कार्यालय परीक्षा परिणाम तैयार करने की कवायद शुरू करेगा। विद्यालयी शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, जून के दूसरे सप्ताह में उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो सकता है। इस वर्ष उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा 28 मार्च से 19 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। जबकि कापियां जांचने का कार्य 26 अप्रैल से 9 मई तक चला।

बोर्ड परीक्षा की कापियां चेक करने के लिए 30 केंद्र बनाए गए थे। कापियां चेक करने में जिला के मुख्य शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य और करीब एक हजार शिक्षकों को लगाया गया था। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने कहा कि नौ मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बाद रिजल्ट बनने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जून में रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

Date : 12-मई-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.