हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत और सूचना विभाग से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर नैनीताल जिले के पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
पत्रकारों ने गिरिजा शंकर जोशी के निधन को पत्रकारिता एवं सूचना विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि गिरिजा शंकर जोशी के योगदान और व्यवहार को हमेशा याद किया जाएगा। पत्रकारों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
गिरिजा शंकर जोशी का अंतिम संस्कार रविवार, 13 सितंबर को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा हल्द्वानी के बिठौरिया नंबर-1 स्थित बीके पुरम, निकट रेनबो पब्लिक स्कूल, उनके निवास स्थान से सुबह 8 बजे रवाना होगी।