उर्फी जावेद ने बताई कपड़ो के बजाये तार लपेटने की वजह, कहा ये हमारी जनरेशन की महिलायों के लिए नहीं

By New31 Uttarakhand

उर्फी जावेद हमेशा अपने कपड़ो को लेकर ट्रोल होती रहती हैं | उर्फी जावेद कभी रोजर, कैंडी, कांच, ब्लेड, और बोरे सभी से ड्रेस बनाकर पहन चुकी हैं | हाल ही में उर्फी जावेद का सोशल मीडिया पर एक विडियो सामने आया हैं जिसमे उन्होंने अपने शरीर पर टार लपेटा हुआ हैं | हलाकि उर्फी न्यूड नहीं थी | उन्होंने स्किन कलर का ड्रेस पहनी हुई थी और उसके ऊपर तार लपेटा हुआ था | इसके अलावा उन्होंने अपने शरीर के अंगो को हाथ से भी ढाक रखा था | इसी पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उर्फी की तुलना रणवीर सिंह से भी की थी |

उर्फी जावेद ने अपने लुक को हैवी ज्वैलरी और बालों में बन बनाकर पूरा किया था। इस वीडियो पर लोगों ने बहुत ही भद्दे भद्दे भी कमेंट किए थे। उर्फी का वीडियो देखकर यूजर्स का दिमाग चकरा गया है। जिसके बाद उर्फी जावेद ने बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने अपने शरीर पर तार लपेटा। उर्फी जावेद ने अपनी रील से संबंधित एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की और उसमें लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है।

उर्फी जावेद ने लिखा है- इस वीडियो के पीछे एक मतलब है, कैसे भारतीय महिलाओं को अपनी शादी में सुंदर दिखने के लिए चमकती हुई ज्वैलरी दी जाती है और उसे फूलों से सजाया जाता है। लेकिन असल में वह ठीक से चल भी नहीं सकती हैं और न ही अपने पंखों को फैला सकती हैं। हालांकि ये हमारी जनरेशन की महिलाओं के लिए नहीं है, बल्कि पुरानी जनरेशन की महिलाओं के लिए है।

उर्फी जावेद चाहे जितने अतरंगी कपड़े पहन लें, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स उनको बहुत पसंद करते हैं। अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से उर्फी जावेद के सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग हो गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कॉफी विद करण में करण जौहर के मेहमान बने रणवीर सिंह ने भी उर्फी जावेद को फैशन आइकन कह दिया था।

Date – 03. AUGUST. 2022
Pennde By – Manisha

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.