उर्फी जावेद ने कांच के टुकड़ों को जोड़कर बनाई 20 किलो की ट्रांसपैरेंट ड्रेस, लोगों बोले- अब बैठोगी कैसे

By New31 Uttarakhand

उर्फी जावेद हमेशा सोच से परे ही निकलती हैं। आए दिन कभी प्लास्टिक, कभी फूल, कभी सेफ्टी पीन से बनी ड्रेस पहनने वाली उर्फी ने इस बार सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन फॉलोवर्स मिलने की खुशी में कांच के टुकड़े जोड़-जोड़ कर ड्रेस बना ली। इस ड्रेस का वजन सुनकर आपकी भी आंखों फटी की फटी रह जाएंगी।

कांच के टुकड़े जोड़-जोड़ कर उर्फी जावेद ने अपने लिए 20 किलो की ट्रांसपैरेंट ड्रेस बनवाई जिसे पहनकर वो अपनी पार्टी में पहुंची थीं। बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहीं उर्फी जावेद ने मुंबई के एक क्लब में आलीशान पार्टी रखी, जिसमें राखी सावंत, अक्षित सुखीजा और प्रियांक शर्मा जैसे टीवी स्टार्स मौजूद रहे। इस पार्टी में उर्फी ने व्हाइट ब्रालेट और टाइट फिट स्कर्ट के ऊपर मोटे कांच के टुकड़ों का इस्तेमाल किया था।

हॉट ड्रेस में उर्फी जावेद ने डांस फ्लोर पर आग लगा दी। उन्होंने ऐसा बैले डांस किया कि एक बार तो नोरा  फतेही भी सोच में पड़ जाएंगी। सोशल मीडिया पर लोग उर्फी की अदाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उर्फी जावेद पार्टी के बाद राखी सावंत और प्रियांक शर्मा जैसे सितारों के साथ पोज देती भी दिखाई पड़ीं। बता दें कि उर्फी और राखी के बीच पहले से ही काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

ट्रोल्स की फेवरेट उर्फी जावेद का कोई वीडियो हो और वो उस पर रिएक्ट ना करें ऐसा कैसे हो सकता है। इस बार भी लोगों ने जमकर उर्फी के मजे लिए। किसी ने लिखा, ’20 किलो कितना होता है पता है? नशे में हो क्या’। तो किसी ने लिखा अब जूता, बरतन और साबुन बाकी रह गए हैं।

Date : 22-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.