निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर हंगामा

By New31 Uttarakhand

काशीपुर के एक निजी अस्पताल में रसौली के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने डॉक्टर पर मृतका के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर पहले अलीगंज रोड और फिर अस्पताल गेट पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल परिजनों को शांत किया।

टांडा उज्जैन निवासी मिथलेश(42) पत्नी कन्हैया को रसौली की समस्या थी। पेट दर्द की शिकायत पर मंगलवार सुबह उसे अलीगंज रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। लेकिन ऑपरेशन के बाद मिथलेश की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए कहा। इस पर परिजन मिथलेश को मुरादाबाद के कांठ रोड स्थित एक अस्पताल में ले गए। लेकिन, यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।

दरअसल काशीपुर के मोहल्ला टांडा उज्जैन के रहने वाले कन्हैया ने अपनी पत्नी मिथलेश को रसोली का ऑपरेशन कराने के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था | ऑपरेशन कराने के बाद भी मिथलेश की तबीयत बिगड़ती चली गई | जिसको लेकर  हॉस्पिटल स्टाफ ने कहा कि ऑपरेशन के बाद थोड़ी बहुत तकलीफ होती है और यह तकलीफ बर्दाश्त करनी होती है | वहीं मृतका के देवर ने बताया कि उनकी भाभी ने थोड़ी देर में सांस लेना बंद कर दिया | जिसके चलते अस्पताल वालो ने उन्हें तुरंत दूसरी जगह रेफर किया |

अस्पताल में मौजूद लोगो का कहना है कि मिथिलेश की पहले ही मौते हो चुकी थी| लेकिन हॉस्पिटल वालों ने अपने यहां मौत ना दर्शाने के चलते उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर किया | इस दौरान मृतका के परिजनो ने हॉस्पिटल के बिना रजिस्ट्रेशन के काशीपुर में संचालित होने पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन पर भी उंगली उठाई | अस्पताल में ईलाज करवा रहे दूसरे मरीजों को दूसरे अस्पतालों में स्थानांतरित करने और अस्पताल को सीज करने की मांग की और अपनी इसी मांग को लेकर मृतका के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया | वहीं सड़क पर जाम की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन में अफरा तफरी मच गई | जिसके बाद काशीपुर के CO वीर सिंह, कोतवाल मनोज रतूड़ी और नायब तहसीलदार भुवन चन्द्र मौके पर पहुंचे | इस दौरान नायब तहसीलदार भुवन चन्द्र ने बताया कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम की निगरानी में अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए मरीजों को राजकीय चिकित्सालय में स्थानांतरित कर दिया गया है | अस्पताल में ताला लगा कर उसे सील कर दिया गया साथ ही उन्होंने बताया कि अस्पताल में लापरवाही को लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी |

Date : 13-मई-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.