सेलाकुई की मेडिकिट कंपनी में हंगामा, महिला कर्मचारियों से मारपीट

By New31 Uttarakhand

सेलाकुई में मजदूरों के हंगामे के बीच अब एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। देहरादून के सेलाकुई स्थित ग्लोबल मेडिकिट कंपनी में कुछ उपद्रवियों द्वारा जमकर तोड़फोड़ और महिला कर्मचारियों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कंपनी परिसर में अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद कुछ लोगों ने अंदर घुसकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कंपनी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और वहां मौजूद कई महिला कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और हाथापाई भी की गई। कंपनी प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि ग्लोबल मेडिकिट कंपनी की तीन इकाइयों में करीब 750 कर्मचारी काम करते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के बाद कंपनी के भीतर डर और तनाव का माहौल है, जबकि प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में कर्मचारियों की सुरक्षा, खासकर महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि दोषियों पर कितनी सख्त कार्रवाई होती है और क्या इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग पाएगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.