उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 8 अप्रैल यानि शुक्रवार को 16 भर्ती परीक्षाओ का कैलेंडर जारी किया है | राज्य में चुनाव के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बेरोजगारों को एग्जाम कैलेंडर जारी कर एक नई उम्मीद दी है | आयोग ने 6 अप्रैल को पशुधन प्रसाधन अधिकारी की तीसरी लिस्ट में सफल अभ्यर्थियो , और 7 अप्रैल को VDO\VPDO में सफल अभ्यर्थियो की लिस्ट जारी की थी | अब ऐसा माना जा रहा है की आयोग ने स्नातक स्तरीय परीक्षा में असफल रहे अभ्यर्थियो का गुस्सा शांत करने के लिए यह कैलेंडर जारी किया है, और नई शुरुवात के लिए अभ्यर्थियो में जोश भरा है | आयोग के अध्यक्ष एस राजू के मुताबिक, पिछले पाच साल में आयोग ने 86 लिखित परिक्षाए करायी है | 5300 पदों की भर्ती की विज्ञप्तियां जारी की गयी है | जिनके लिए करीब 20 परीक्षाओ का आयोजन इसी साल किया जायेगा |
किस विभाग के लिए कौन सी भर्ती परीक्षा होगी
जून : वाहन चालक, प्रवर्तक चालक, डिस्पेच भर्ती | अनुदेशक विधुत, कर्मशाला अनुदेशक और मतस्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा
जुलाई : मानचित्रकार , प्रारूपकार सर्वेयर | वन आरक्षी , मुख्य आरक्षी ( पुलिस दूरसंचार विभाग )
अगस्त : राजकीय सहकारी पर्यवेक्षक, सहायक विकास अधिकारी, सहकारी निरीक्षक, गन्ना पर्यवेक्षक, राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक, बागान पर्यवेक्षक, अनुश्रवण सहायक, प्रयोगशाला सहायक, सहकारिता पर्यवेक्षक
सितम्बर : बन्दीरक्षक भर्ती, चारा सहायक ग्रुप -2 ,3
वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक, सहायक कृषि अधिकारी | पुलिस आरक्षी भर्ती |
अक्टूबर : पुलिस निरीक्षक, अवर अभियंता भर्ती |
नवम्बर : राजस्व उप निरीक्षक , पटवारी , लेखपालअन्वेषक कम संगणक, संखियिकी सहायक ,सहायक संखियिकी अधिकारीआदि |
उत्तराखंड में स्नातक स्तरीय का परिणाम जारी
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है | पदों की संख्या भी 854 से बढकर 916 हो गयी | | uksssc ने विभिन्न विभागों लिए चार दिसंबर को आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इनमें छात्रावास अधीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, मैट्रन केयर सह हॉस्टल इन्चार्ज, सहायक चकबन्दी अधिकारी, सहायक प्रबंधक उद्योग, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक स्वागती, संरक्षक कम डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, संवीक्षक सुपरवाईजर (केवल महिलाओं के लिए की लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोंग की वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
DATE : 9 APRIL 2022
Penned by REETA JOSHI