UKPSC ने जारी किये इस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने  सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा राज्य में 7 मई से 10 मई के बीच में आयोजित की जा रही है। आयोग द्वारा बताया गया है कि 7 मई को पहली पाली में सामान्य हिंदी और दूसरी पारी में सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा होगी। जबकि 8 मई को पहली पारी में सिविल इंजीनियरिंग प्रथम और दूसरी पाली में दूसरा पेपर होगा।

इसी प्रकार 9 मई को पहली पाली में मैकेनिकल इंजीनियर प्रथम और दूसरी पारी में दूसरा पेपर होगा । वही आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा उत्तराखंड स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एक्जाम 23 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Date : 22-अप्रैल-2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.