अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुआ वाहन, दुर्घटना में 2 लोगो की हुई दर्दनाक मौत

By New31 Uttarakhand

पिथौरागढ़ जिले में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है | बताया जा रहा है कि, पिथौरागढ़ बाजार से भुरमुनी गांव जा रही अल्टो कार के खाई में गिरने से दो जवानों की मौत हो गई | जबकि हादसे में 2 युवक घायल हुए है | बता दे कि एक जवान आईटीबीपी और दूसरा बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात था | दोनों इन दिनों अवकाश पर घर आए थे | जहाँ आज ये भयानक सड़क हादसा हो गया | पिथौरागढ़ से एक बड़ी ख़बर सामने आई है, जहाँ ज़िला मुख्यालय से सटे भुरमुनी गाँव में आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी | आपको बता दे कि ITBP  में तैनात 32 साल के नीरज सिंह धानिक बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात 27 साल के पंकज सिंह खड़ायत मुकेश बोरा और विपिन खड़ायत देर शाम अल्टो कार से पिथौरागढ़ बाजार से अपने घर भुरमुनी जा रहे थे |

इस दौरान गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई | वहीँ कार सवार नीरज सिंह धानिक और पंकज सिंह खड़ायत की मौके पर मौत हो गई | जबकि  मुकेश बोरा, विपिन खड़ायत  घायल हो गए | जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है | वहीँ घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है | डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों के सिर और हाथों में चोटें आई हैं | वहीँ जिला अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के शिकार नीरज सिंह खड़ायत के दो छोटे बेटे हैं | वहीँ पंकज सिंह का पिछले साल ही विवाह हुआ था | दो दिन बाद शादी की सालगिरह होनी थी, लेकिन सालगिरह से पहले ही पंकज के साथ यह हादसा हो गया | जिसके बाद दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है |

Date : 6-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.