उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सोमवार को भी कई जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान जताया गया है।
इसके साथ ही पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने की चेतावनी दी है।हालांकि मौसम में इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।उत्तराखंड के मौसम से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।