मसूरी की माल रोड पर दिखे इमरान हाशमी! एक झलक के लिए उमड़ी हजारों फैंस की भीड़

By New31 Uttarakhand

मसूरी की माल रोड पर अचानक उमड़ी भारी भीड़… लोग हैरान थे कि आखिर ऐसा क्या हुआ? तभी सामने दिखे बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी, जिन्हें देखने के लिए फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा!” उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में इन दिनों बॉलीवुड का रंग चढ़ा हुआ है। अभिनेता इमरान हाशमी अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘गनमास्टर G9’ की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे, जहां माल रोड पर फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए गए। शूटिंग की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। हर कोई अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आया। इमरान हाशमी ने भी फैंस का अभिवादन किया, जिसके बाद वहां का माहौल पूरी तरह फिल्मी हो गया। फिल्म की शूटिंग के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए ताकि काम में किसी तरह की बाधा न आए।

फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का निर्देशन निर्देशक आदित्य दत्त कर रहे हैं और इसमें इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म की शूटिंग हरिद्वार, देहरादून, मालदेवता और बहादराबाद समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में हो चुकी है। बताया जा रहा है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन और थ्रिल देखने को मिलेगा, जिसके लिए उत्तराखंड की लोकेशनों को खास तौर पर चुना गया है। मसूरी में शूटिंग के दौरान इमरान का देसी और दमदार लुक भी चर्चा का विषय बना रहा। अब फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि लंबे समय बाद इमरान हाशमी एक बड़े एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.