मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल उत्तराखंड के पर्वतीय जिलो में हल्की बारिश हो सकती है वही मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 3 जिलों में हल्की बरसात हो सकती है…आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़। इन तीनों जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 25 को भी उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश की संभावना है।

वही 26 को कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इन तीनों दिन प्रदेश के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। 26 के बाद प्रदेश में बारिश में तेजी आने का अनुमान है। आपको बता दें कि प्रदेश में जून में अभी तक सामान्य से 58 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह का कहना है…कि मानसून मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश व ओडिशा, झारखंड, बिहार व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ रहा है..वही मौसम विभाग का कहना है की 27 जून तक मानसून दिल्ली में दस्तक दे देगा और छह जुलाई तक पूरे देश में इसका असर देखने को मिलेगा.. वही इससे कई दिनों तक तेज बारिश होने के अनुमान भी लगाए जा रहे है…
Date: 25-June-2022
Penned by Tanuja bhauryal