नैनीताल की झील में युवक का शव मिलने से मची अफरा -तफरी

By New31 Uttarakhand

नैनी झील में मंगलवार सुबह युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने झील से शव निकाला | युवक के मौत के कारणों को लेकर अभी संदेह बना हुआ है। मृतक के जेब में मिले मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त शहर के तल्लीताल दुर्गापुर हरिनगर निवासी राहुल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे तल्लीताल डांठ के समीप कुछ लोगों ने झील में एक शव देखा। तत्काल लोगों ने इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। सूचना के बाद एसआई त्रिवेणी जोशी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर घटना स्थल पहुचे | पुलिस ने नाव की मदद से शव को फांसी गधेरे क्षेत्र में झील से बाहर निकाला | मौके पर मौजूद एक युवक ने शव की शिनाख्त दुर्गापुर हरिनगर निवासी राहुल पुत्र गरीबदास के रूप में की | पुलिस ने बताया कि मृतक के स्वजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। स्वजनों के पहुंचते ही पंचनामा की कार्रवाई कर दी जाएगी। फिलहाल युवक की मौत को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा।

Date : 29th March 2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.