रुड़की में युवक की मौत पर हुआ बवाल, घरवालों ने गोवंश संरक्षण स्क्वाड की टीम पर लगाए गंभीर आरोप

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के रूडकी से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। आपको बता दे ये घटना रूडकी के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव की है जहा तालाब में एक युवक का शव मिला है। साथ ही शव पर जख्म के निशान भी मिले हैं। हालांकि घरवालों ने आरोप लगाया कि गोवंश संरक्षण स्क्वाड के लोगों ने बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वही शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है जिसके चलते गांव में भारी पुलिसबल की तैनाती की गयी है। दरअसल मृतक के परिजन का आरोप है कि गांव में देर रात गोवंश संरक्षण स्क्वाड की टीम पहुंची, जहां पर टीम के सदस्यों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो टीम ने उनको डरा धमकाकर भगा दिया। बता दे मृतक का नाम मोनू है और घरवालों का आरोप है की गोवंश संरक्षण स्क्वाड की टीम ने बेटे की पिटाई कर उसे गांव के ही तालाब मे फेंक दिया। जहां पर उसकी तालाब मे डूबने से मौत हो गई।

साथ ही परिजन का कहना है कि ग्रामीणों ने मोनू को तालाब से निकालने की कोशिश की, पर मौके पर मौजूद गोवंश संरक्षण स्क्वाड की टीम ने उन्हें गोली मारने की धमकी देकर वह से भगा दिया भगाया और मोनू की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से स्कावयड टीम के सभी छह कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही इस संबंध में सीओ रुड़की नरेंद्र पंत का कहना है कि गोवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम ने एक स्कूटी सवार को गोमांस के साथ गिरफ्तार करने का प्रयास किया था, लेकिन वह बचने के लिए तालाब में कूद गया। तालाब में डूबने के बाद उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि मामले में तहरीर आई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी तरह जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.