बाथरूम में गुलदार के घुसने से मचा हड़कम्प, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

By New31 Uttarakhand

राज्य में जंगली जानवरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर भी रुख कर रहे हैं। आज देहरादून के रानीपोखरी के घमंडपुर मार्ग पर साईं मंदिर के पास से गुलदार का शावक बाथरूम में घुस गया। आपको बता दे कि घमंडपुर मार्ग निवासी मंसाराम कुकरेती का बेटा आज सुबह बाथरूम में नहाने के लिए जा रहा था, तो उसने देखा कि बाथरूम में पहले से ही गुलदार  का शावक मौजूद है. गुलदार के शावक को देख उसने सुझबुझ के साथ बिना घबराए बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया तथा इसकी सूचना परिजनों को दी |

इस सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। मंसाराम कुकरेती ने शावक के बच्चे के घर में होने की खबर ग्राम प्रधान को दी जिस पर ग्राम प्रधान ने वन विभाग की टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक का रेस्क्यू कर उसे पिंजरे में कैद कर लिया और सुरक्षित ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। बड़कोट वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि रेस्क्यू किए गए गुलदार के नर शावक की उम्र लगभग सवा साल है साथ ही पानी की तलाश में शावक आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया होगा |

Date : 30-अप्रैल-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.