काफल तोड़ने पेड़ पर चढ़ी महिला टहनी टूटने से गिरी, हुई मौत

By New31 Uttarakhand

इन दिनों काफल का सीजन आ गया है, पहाड़ में बच्चे, महिलाये काफल तोड़ने पेड़ पर चढ़ते है | कई महिलाओ के रोजगार का साधन ही फल – सब्जी बेचना हैं | नैनीताल जिले के ओखलढूंगा ब्लाक में काफल तोड़ने पेड़ पर चढ़ी महिला टहनी टूटने से गिर गई। महिला को उपचार के लिए डा. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। 

पुलिस के अनुसार ग्राम सिरोड़ी पोस्ट ओखलदूंगा नैनीताल निवासी 27 वर्षीय दीपा देवी पत्नी गोपाल से गत शनिवार को अपने खेत के पास स्थित का फल के पेड़ में चढ़ी थी। काफल तोड़कर वह नीचे उतर रही थी कि टहनी टूट गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। महिला का डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार  चल रहा था। शनिवार को एक सप्ताह बाद महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत से  स्वजनों में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है महिला की एक बेटी छह साल वह बेटा चार साल का है। 

Date : 7-May-2022

Penned by Reeta Joshi

 

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.