पहाड़ों पर त्राहिमाम,वीकेंड की भीड़ ने बदला नज़ारा!

पहाड़ों पर त्राहिमाम,वीकेंड की भीड़ ने बदला नज़ारा!
By New31 Uttarakhand

उत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं. इसी वजह से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है.

मनाली में वीकेंड और छुट्टियों के चलते हजारों पर्यटक पहुंच गए, जिससे चंडीगढ़-मनाली हाईवे, अटल टनल मार्ग, सोलंगनाला और माल रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.हालात ऐसे रहे कि कई जगह वाहन घंटों तक रेंगते नजर आए.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सड़क और पार्किंग व्यवस्था अब भी कमजोर है. सबसे ज्यादा परेशानी मनाली से सोलंगनाला और अटल टनल जाने वाले रास्ते पर देखने को मिली, जहां पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.