होली के दिन ‘रंग’ बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की संभावना ?

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में मार्च के पहले दो हफ्ते सूखे रहने के बाद अब तीसरा हफ्ता बदला हुआ दिखाई देगा. होली के दिन से मौसम के रंग में बदलाव होने लगा है . आसमान पर काले बादल घिरते हुए दिखाई दे रहे है . होली के दिन भी उत्तराखंड के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. .मार्च के दूसरे हफ्ते में तेज धूप के कारण प्रदेश में तापमान बढ़ाते हुए दिखाई दिए. फरवरी के बाद मार्च का पहला और दूसरा हफ्ता भी करीब सुखा ही रहा. इसके कारण होली से ठीक पहले लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा. इस दौरान करीब 2 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जा रही है.उधर अब मार्च के तीसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही मौसम बदलता हुआ दिखाई दे रहा है. देश में 14 मार्च को होली मनाई जा रही है. इसी दिन से उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम बदलेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार होली के दिन भी कुछ जिलों में हल्की बारिश और आसमान में काले बादल दिखाई देंगे.खास बात यह है कि प्रदेश में अब मौसम के करवट बदलने का सिलसिला आने वाले दिनों में भी इसी तरह जारी रहेगा. 14 मार्च के बाद अगले करीब 3 दिन राज्य के कई जिले बारिश से प्रभावित दिखाई देंगे. इसके अलावा ऊंचे स्थानों पर हल्की बर्फबारी की भी संभावना है. इस तरह मार्च महीने के तीसरे हफ्ते में मौसम बदला हुआ दिखाई देगा.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.