बनभूलपुरा क्षेत्र में 29 एकड़ में रेलवे की भूमि पर वर्षों से कब्जा जमाए बैठे करीब 4,500 अतिक्रमणकारियों की हटाने की कवायद तेज हो गई है | जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल और रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक में अतिक्रमणकारियों को जल्द से जल्द हटाने का निर्णय लिया गया है | अतिक्रमण हटाने में जिला प्रशासन के करीब 23 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जो रेलवे देगा |
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि रेलवे भूमि पर बसे अतिक्रमणकारियों को जल्द हटाने की कवायद शुरू होने जा रही है| अतिक्रमण हटाने के लिए 25 जेसीबी और 25 पोकलैंड की व्यवस्था की गई है | इसके अलावा के सुरक्षा के मद्देनजर पैरामिलिट्री फोर्स भी जल्द पहुंचने वाली है, जिनके रहने खाने सहित अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां की जा रही है | जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए अपने तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं |
अतिक्रमणकारियों को दिया जाएगा समय
जिलाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की जल्द तिथि निश्चित कर ली जाएगी | तिथि घोषित होने के बाद अतिक्रमणकारियों को घर खाली करने के लिए 10 दिन से 15 का समय दिया जाएगा | खाली नहीं करने की स्थिति में अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा |
रेलवे तय करेगा तारीख
अतिक्रमण किस दिन से हटना है, इसकी तारीख रेलवे तय करेगा | पैरामिलिट्री फोर्स, मजिस्ट्रेट सहित अन्य लोगों की रहने खाने की व्यवस्था की जा रही है | पीडब्ल्यूडी को जेसीबी और पोकलैंड मशीन उपलब्ध कराने को कहा गया है | इसके अलावा अतिक्रमण हटाने के दौरान बिजली पानी को कैसे बंद किया जाए | इसको लेकर विद्युत विभाग और जल संस्थान को निर्देशित किए जा चुका है |
Date : 7-मई-2022
Penned by Reeta Joshi