हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में आज सुबह एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई | वहीं भीषण आग के चलते फर्नीचर की दुकान के साथ ही एक टायर की दुकान भी जलकर खाक हो गई | बता दे कि यह आग आज सुबह करीब 3 बजे लगी | आग की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर की गाड़ियों ने 2 घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया | हल्द्वानी में बनभूलपुरा थाने से लगी फर्नीचर की दुकान में रविवार तड़के करीब 3:00 बजे आग लग गई | आग इतनी विकराल थी कि पास में टायर की दुकान को भी अपने आगोश में ले लिया | अग्निकांड में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है |
बनभूलपुरा में भीषण अग्निकांड में दो दुकानें जलकर खाक हो गईं | गनीमत रही कि मौके पर पहुंची अग्निशमन की दो गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, नहीं तो कई दुकानें आग की चपेट में आ जाती |
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में आज भीषण अग्निकांड में दो दुकानें जलकर खाक हो गई | बता दें कि क्षेत्र में फर्नीचर की दुकान में आज सुबह करीब 3:00 बजे आग लग गई | वहीं यह आग इतनी विकराल थी कि इसने पास में एक टायर की दुकान को भी अपने आगोश में ले लिया | वहीं आग के चलते दोनों दुकानें जलकर पूरी तरह से खाक हो गई | इस दौरान स्थानीय लोग और फायर की गाड़ियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया | बताया जा रहा है कि भीषण आग के चलते लाखों का नुकसान हुआ है | आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है | वही आग से हुए पूरे नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है |
Date : 8-May-2022
Penned by Reeta Joshi