हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के वार्ड बॉय ने खाया जहर, पत्नी से हुई थी अनबन

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के वार्ड बॉय ने खाया जहर
हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के वार्ड बॉय ने खाया जहर
By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के वार्ड बॉय ने पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद जहर खा लिया | वार्ड बॉय कि गंभीर हालत को देखते हुए उसे सुशीला अस्पताल में भर्ती करवाया गया | वही, सोमवार को उसकी मौत हो गई | पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं |

जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय वीरेन्द्र कुमार दमुवाढूंगा निवासी पुत्र श्री खुशीराम एसटीएच में वार्ड बॉय था | मृतक के जीजा चंद्रलाल के मुताबिक सात जुलाई को वीरेन्द्र कि पत्नी के साथ अनबन हुई थी | इसी अनबन के बाद पत्नी घर छोड़कर अपने मायके चले गई थी | शनिवार कि रात में विरेन्द्र ने ड्यूटी की और रविवार सुबह नौ बजे वह घर पंहुचा | वही, विरेन्द्र थोड़ा तनाव में था | नास्ता करने के बाद विरेन्द्र छत पर चले गया और उसने जहर खा लिया | तब्यत ख़राब होने पर परिजन उसे एसटीएच लेकर पहुचे | हालत गंम्भीर होने पर उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी के आईसीयू में भर्ती किया गया और देर रात उसने दम तोड़ दिया |

आपको बता दे कि विरेन्द्र 12 साल से एसटीएच में नौकरी कर रहा था | कोतवाल हिरेन्द्र चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा हैं | बताया जा रहा हैं कि मोर्चरी के बाहर मृतक के परिजनों और ससुरालियों के बीच हल्की कहासुनी भी हुई हैं | मामले की जाँच अभी भी जरी हैं |

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.