केरल के तिरुवनंतपुरम में 18 महीने के बच्चे की मौत के मामले में पुलिस जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी अशकर ने कथित तौर पर बताया कि बच्चा उसके और अखिला यानी की बच्चे की माँ के रिश्ते में रुकावट बन रहा था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के शरीर पर 91 चोटों के निशान मिले हैं, जिससे लंबे समय तक हुई बेरहमी का अंदेशा जताया गया है।पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या बच्चे के साथ किया गया अत्याचार सुनियोजित था और क्या इस बारे में किसी अन्य व्यक्ति को भी जानकारी थी।
वहीं, अशकर पर अपनी पहली पत्नी के साथ भी मारपीट करने के आरोप सामने आए हैं। पुलिस उसकी पहली पत्नी की मौत और उससे जुड़े हालातों की भी जांच कर रही है।मामले में बच्चे की मां और उसके साथी पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने आरोपी, अशकर के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. रिमांड रिपोर्ट के अनुसार, उस छोटे बच्चे पर लंबे समय तक बहुत ज्यादा शारीरिक हमला किया गया था