उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है | आए दिन हो रहे सड़क हादसे प्रदेश की डरावनी तस्वीर सामने ला रहे है | ताज़ा मामला पौड़ी जिले का है ,जहाँ एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया | जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान वाहन में 11 लोग सवार थे, जिसमे से 6 लोगों की मौत हो गयी | जबकि दुर्घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए |
श्रीनगर विधानसभा के राठ क्षेत्र के स्योली में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया | इस दौरान वाहन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन सवार 6 घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया | जहां इलाज के दौरान एक ने अपना दम तोड़ दिया | सभी पांच घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी रेफर कर दिया गया है | बताया जा रहा है कि वाहन स्योली से डोबरी बारात को वापस लेकर जा रहा था और स्योली के पास वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया | जिसमे सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की मौत इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में हुई | इस दौरान हादसे में स्थानीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने घटना में गहरा दुख व्यक्त किया है | उन्होंने कहा कि उनकी ओर से जिलाधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है कि वह घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के लिए काम करें | वाहन के दुर्घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में दुःख का माहौल पैदा हो गया है |
Date : 26-अप्रैल-2022
Penned by Reeta Joshi