जोशीमठ स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी बारिश के बाद महकने लगी है बता दें कि घाटी में इन दिनों 50 से अधिक प्रजाति के फूल खिल रहें हैं जिसका दीदार करने के लिए देश विदेश से पर्यटक पहुंच रहें हैं बता दे कि फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिये खोल दी गई थी |
जोशीमठ स्थित विश्व धरोहर फूलो की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिये खोल दी गई थी लेकिन इस साल जून के पहले हफ्ते में बारिश ना होने के चलते घाटी में काफी कम मात्रा मे फूल खिले थे हालांकि जैसे ही बारिश शुरु होने के बाद से घाटी रंग बिरंगे फूलों से महक उठी है वहीं इन दिनो घाटी में 50 प्रजाति से अधिक फूल खिल गये है इसके साथ ही घाटी में देशी विदेशी पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला भी लगातार जारी है|
यह भी पढे-
भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत, कई ईलाकों में हो सकती है तेज बारिश
इस दौरान फूलो की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि घाटी मे बारिश होने के साथ ही फूल खिलने लगे है वहीं अभी तक घाटी में 50 से अधिक प्रजाति के फूल भी खिल चुकें है साथ ही अभी तक दो हजार से अधिक देशी विदेश पर्यटको ने घाटी का दीदार कर लिया है जिसमें 17 विदेश पर्यटक शामिल हैं |