हल्द्वानी में असम और उत्तराखंड के बीच हुए फुटबॉल मैच के रोमांचक मुकाबले में असम की जीत के बावजूद, उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का दिल जीत लिया। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खचाखच भरे दर्शकों के बीच खेला गया यह मैच उत्तराखंड के खेल प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव रहा। असम ने मैच की शुरुआत में ही बढ़त बना ली, और उत्तराखंड को कई मौके मिलने के बावजूद, वे गोल करने में नाकामयाब रहे। असम के मजबूत डिफेंस और रणनीतिक खेल ने उन्हें 1-0 से जीत दिलाई। मैच के बाद असम के खिलाड़ियों ने उत्तराखंड की टीम की सराहना की और पूरे आयोजन की प्रशंसा की, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि मेजबानी भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है जितना कि खेल का प्रदर्शन।
उत्तराखंड की टीम भले ही मैच नहीं जीत पाई, लेकिन उन्होंने खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया है। इस तरह के आयोजनों से राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। वही असम के खिलाड़ियों ने पत्रकारों से बात करते हुए उत्तराखंड टीम की जमकर तारीफ की और उन्होने खेल के बारे में बताते हुए कहा कि उत्तराखंड की टीम ने उनके साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्हे उम्मीद नहीं की थी कि उत्तराखंड इतना बेहतर खेलेगी, उन्होंने फुटबॉल ग्राउंड और खेलों का आयोजन करने वाले मैनेजमेंट और खेल विभाग सहित प्रशासन की जमकर तारीफ की …खिलाड़ियों ने कहा यहां की व्यवस्थाओं से वह पूरी तरह से संतुष्ट हैं उत्तराखंड के अंदर आकर वह सुखद अनुभव महसूस कर रहे हैं।