सड़क पर तेज रफ्तार का कहर,बेकाबू ट्रक मकान में जा घुसा ,चार की मौत

By New31 Uttarakhand

मैनपुरी में हुआ दर्दनाक हादसा
सोमवार की रात उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद पुरे जिले में हाहाकार मच गया। आपको बता दें मैनपुरी में देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर में जा घुसा। वहीं हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और इस भीषण सड़क हादसे में कुल पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके आलावा हादसे में 3 मामूली रूप से घायल हैं, जबकि दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है ।हदे के बाद चारों तरफ कोहराम मच गया है।

तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर में जा घुसा
जिले में सोमवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर में जा घुसा। इस वजह से घर के दो सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक में मौजूद दो लोगों ने भी दम तोड़ दिया। ऐसे में आपको बता दें कि इस हादसे में कुल चार लोगों ने अपनी जान गंवाई है ।इस मामले में एसपी मैनपुरी कमलेश दीक्षित ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया और एक घर में जा घुसा, जिसमें एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर और उसकी पत्नी की मौत हो गई।

4 लोगों की मौत से मचा कोहराम
आपको बता दें टक्कर इतनी जोरदार रही कि दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा जिस समय हुआ तब रिटायर्ड इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी सो रहे थे। वहीं, ट्रक में भी कुल सात लोग सवार थे, जबकि ट्रक में सवार 2 लोगों की भी मौत हो गई है। वहीं, पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक आदमी अभी भी मलबे में फंसा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। उनकी मौजूदगी में क्रेन के सहारे मलबे को हटाया जा रहा है क्योंकि मलबे के भीतर अब भी एक शख्स के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है।

Date-16/August/2022
Pennde By – Meghna

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.