उत्तराखंड में नींबू के दाम आसमान चढ़ रहे है, लगता है नीबू को महंगाई की नजर लग गई है। गर्मी में नींबू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन बढ़ते दामों ने लोगों का पसीना निकाल दिया है। कई साल बाद नींबू के दामों ने दोहरा शतक लगाया है | भारतीयों की गर्मी में राहत के लिए नींबू पानी पहली पसंद है | अधिकतम सौ रुपये किलो मिलने वाला नींबू इन दिनों 320 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वह भी तब जब अभी गर्मी अपने चरम पर भी नहीं पहुंची है। प्रदेश में नींबू का उत्पादन बहुत ज्यादा नहीं होता है । नीबू की सप्लाई दक्षिण भारतीय राज्यों से होती है। मंडी विशेषज्ञों के अनुसार, अभी नींबू चेन्नई और गुजरात से आ रहा है। सप्लाई बहुत कम होने के कारण कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। वैसे भी इस वर्ष उत्पादन भी काफी कम हुआ है, जिसके कारण आपूर्ति काफी कम हो रही है। रमजान और गर्मिंयों में नींबू की डिमांड बढ़ जाती है।
नींबू के दाम चढ़ने का एक कारण और भी है। दक्षिण भारत से उत्तराखंड़ के लिए आ रहे वाहनों को व्यापारी बीच में ही रोककर माल खरीद लेते हैं। दिल्ली, एनसीआर के मार्केट में उसकी काफी अधिक डिमांड है। ऐसे में वो वाहन को माल लेकर उत्तराखंड़ नहीं आने देते और बीच में ही माल बिक जाता है।
नींबू के फायदें
नींबू में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही ये पेट में जमे फैट को कम करने में भी असरदार साबित होता है। नींबू के रोजाना सेवन से भूख नियंत्रित रहती है। बालों को घना बनाने से लेकर त्वचा में ग्लो बरकरार रखने में नींबू का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। नींबू में कैल्शियम, विटामिन सी, फास्फोरस आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नींबू का सेवन किया जाता है। इसके सेवन से स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम होता जाता है। जिन्हें स्टोन की शिकायत है उनको को अपनी डाइट में नींबू जरूर शामिल करना चाहिए। नींबू में साइट्रिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कि पथरी को बनने से रोकने में काफी हद तक असरदार साबित होता है।
Date : 10 april 2022
Penned by Reeta joshi